अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में दावाः देशभर में एक महीने का लॉकडाउन लगा तो GDP को होगा 2ः का नुकसान
अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में दावाः देशभर में एक महीने का लॉकडाउन लगा तो GDP को होगा 2ः का नुकसान

नई दिल्ली। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने सोमवार को आगाह करते हुए कहा कि भारत में राष्ट्रीय स्तर पर अगर एक महीने का लॉकडाउन लगाया जाता है तो जीडीपी (GDP) में 2 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।

एक महीने में 7 गुना बढ़े कोरोना के मामले

ब्रोकरेज कंपनी ने उम्मीद जताई है कि कोविड महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर ही लॉकडाउन लगाया जाएगा। बोफा सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एक महीने पहले कोविड के 35,000 मामले थे जो अब 7 गुना बढ़कर 2.61 लाख से अधिक हो गए हैं। इससे जो अभी शुरूआती चरण का पुनरूद्धार था, उसके लिए जोखिम उत्पन्न हो गया है।

लॉकडाउन से जीडीपी को होगा नुकसान

रिपोर्ट के अनुसार, यह देखने की बात है कि क्या कोविड-19 की दूसरी लहर राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन के बिना समाप्त होगी। राष्ट्रीय स्तर पर अगर एक महीने के लिये भी लॉकडाउन लगाया जाता है, जीडीपी को एक से दो प्रतिशत का नुकसान हो सकता है।

इसमें कहा गया है, ष्उच्च आर्थिक लागत को देखते हुए, हमारा अनुमान है कि केंद्र और राज्य सरकारें कोविड-19 की रोकथाम से जुड़े नियमों (मास्क, उचित दूरी आदि) को कड़ाई से लागू कर, रात्रि कर्फ्यू और स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के जरिए इस पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।