18 प्लस के लिए प्रदेश में 2.38 लाख से अधिक वैक्सीन उपलब्ध, अब तक इतने लोगों को लगे टीकें

रायपुर। राजधानी रायपुर में साेमवार काे नेताजी कन्हैयालाल बजारी वार्ड क्रमांक 15 में 45 प्लस श्रेणी में घर घर जाकर टीके लगाए जाएंगे। आरबीएस की मोबाइल वैन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण के लिए उपलब्ध रहेगी।

45 साल की श्रेणी में ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक टीके नहीं लगवाए हैं, वो इसके जरिए टीका लगवा सकेंगे। इसके अलावा पहले से चल रहे 70 से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल वाले लोगों को कोविशील्ड, कोवैक्सीन टीके के पहले और दूसरे डोज लगाए जा रहे हैं।

रायपुर में 56 प्रतिशत लोगों का हो चुका है टीकाकरण

रायपुर में अब तक इस श्रेणी में 56 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 45 साल के लोगों के लिए घर घर जाकर टीके लगाने का काम पिछले दो दिन से शहर में चल रहा है। 45 प्लस श्रेणी के लिए शहर में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

See also  "मैं अभी जीवित हूं" गले में तख्ती लटकाकर कांग्रेस भवन पहुंचे मतदाता, धनेन्द्र साहू ने कहा- जनाधार खोने के डर...

बता दें कि ज्यादातर सेंटरों पर 45 प्लस में टीका लगवाने लोग नहीं पहुंच रहे थे। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में घर-घर टीकाकरण की शुरूआत की गई। जिला प्रशासन की ओर से शहर में इस पूरे महीने के लिए वैक्सीनेशन का रूट चार्ट बनाया गया है। हर दिन एक वार्ड में टीम पहुंच रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।