नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देश को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो अपने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत को लेकर जिस तेजी से काम हो रहा है, वह सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह, 2023 की पहली ट्रेन है। हमारे देश में 15 दिनों भीतर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। यह दिखाता है कि भारत में कितनी तेजी से वंदे भारत अभियान प्रगति कर रहा है। यह देश की ट्रेन है। इसकी रफ्तार के कितने ही वीडियो लोगों के दिलों-दिमाग में छाए हुए हैं।

See also  लॉकडाउन के साइड इफेक्टः पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे प्रतिबंधित गुटखे का परिवहन, गाड़ी और गोदाम से 20 लाख का गुटखा बरामद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।