VD Satheesan Swearing-in Ceremony: केरल में UDF सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद, यहां देखें मंत्रियों की संभावित लिस्ट
VD Satheesan Swearing-in Ceremony: केरल में UDF सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद, यहां देखें मंत्रियों की संभावित लिस्ट

VD Satheesan Swearing-in Ceremony: नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। केरलम में वीडी सतीशन की अगुवाई नई सरकार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में होगा। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है।

VD Satheesan Swearing-in Ceremony: शपथ ग्रहण में कौन-कौन होंगे शामिल

इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे। वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी आने की संभावना है। हालांकि सोनिया गांधी के शामिल होने पर अभी स्थिति साफ नहीं है। कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रण भेजा गया है, लेकिन उनकी ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।

VD Satheesan Swearing-in Ceremony: कैबिनेट में किसे मिली जगह, कौन-कौन बने मंत्री

See also  केरल: ओमिक्रॉन संक्रमित युवक घूम आया होटल और मॉल, सबकी ट्रेसिंग और टेस्टिंग बनी चुनौती

UDF सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री कांग्रेस के खाते में गए हैं। कांग्रेस से वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, बिंदु कृष्णा, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, एम लिजू, रोजी एम जॉन, टी सिद्दीक, ओजे जनीश और केए तुलसी को जगह मिली है।

VD Satheesan Swearing-in Ceremony: वहीं, IUML यानी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर मंत्री बनेंगे। इसके अलावा केरल कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ, RSP से शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) से अनूप जैकब और CMP से सीपी जॉन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।