रायपुर : रायपुर में आज महाधिवेशन का दूसरा दिन है। वहीं कल महाधिवेशन के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मेहमानों का स्वागत एक विषेश माला पहना कर किया। सीएम ने मल्लिकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी,सोनिया गांधी समेत सभी कांग्रेस के नेताओं का स्वागत बांस के माले से किया।

बांस के माले को पहनाते हुए भूपेश बघेल सभी नेताओं को यह बता रहे थे कि यह हमारे आदिवासी क्षेत्र बस्तर के कांकेर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बनने वाली बांस की माला है। अबूझमाड़ के जंगलों में उगने वाले बांस से बनी माला है।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से कराया अवगत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के सभी नेताओं को बांस की माला पहनाने के बाद नेताओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से अवगत कराया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। सीएम भूपेश के इसी अंदाज की हर जगह तारीफ हो रही है।

See also  Reservation Bill Case Closed From Raj Bhavan -नए राजयपाल बोले नहीं लेंगे कोई नया फैसला, मामले का पटाक्षेप हो चुका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर