वाहन चोर गैंग का भांडफोड़, किराए पर लेकर नकली कागजात बनवाकर रख देते थे गिरवी, 5 करोड़ की 44 गाड़ियां बरामद

टीआरपी न्यूज। भारी वाहन को किराए पर लेकर उनका नकली बनावा कर गिरवी रखने वाले वाहन चोरों के शातिर गैंग के चार आरोपियों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 44 गाड़ियां बरामद की हैं। इनकी गाड़ियों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है।

इंदौर पुलिस ने इन वाहन चोरों को महू से गिरफ्तार किया। एसपी महेश चंद जैन के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ शिकायतें मिलीं। ये शिकायतें इंदौर समेत महू के अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं। इनमें बताया गया कि देवेंद्र ने कई चार पहिया गाड़ियों को 20 से 30 हजार रुपए में किराए से लिया था। इसके बाद न पैसा मिला, न गाड़ी। ये गाड़ियों को गिरवी रख भाग जाते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें तैयार की गईं और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। कुछ दिन बाद जानकारी मिली की चारों आरोपी महू में हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर दबिश दी और चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।