नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में AISA और SFI वामपंथी छात्र संगठनों और ABVP के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वामपंथी छात्रों ने उनपर हमला किया, जिसमें ABVP के कई सदस्य घायल हुए।

दूसरी तरफ JNU छात्र संघ की अध्यक्ष और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की नेता आइशी घोष ने ABVP पर लेफ्ट के छात्रों पर हमले का आरोप लगाया है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। ABVP की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, घायल हुए सदस्यों में महिला छात्र और दिव्यांग भी शामिल हैं, जिनका एम्स में इलाज कराया जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।