पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी, TMC नेता के घर में मिली EVM, चुनाव अधिकारी सस्पेंड
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी, TMC नेता के घर में मिली EVM, चुनाव अधिकारी सस्पेंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए 31 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी दौरान एक टीएमसी नेता के घर से ईवीएम बरामद हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा मामले में सफाई भी दी है।

आयोग का कहना है कि ईवीएम और वीवीपैट रिजर्व कोटे की थीं जिन्हें अलग रखा गया था। आपको बता दें कि इससे पहले असम में बीजेपी नेता की गाड़ी से ईवीएम बरामद हुई थी।

पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आरक्षित ईवीएम थी जिसे चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही आज देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Election news) हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल (West bengal election 2021), असम (Assm election), तमिलनाडु (Tamil nadu election), पुडुचेरी और केरल (Kerala election) में वोट डाले जा रहे हैं।

See also  प्रदेश के 27 जिलों में खुलेंगे नवीन सिकल सेल क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।