व्यापम की खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा कल, तैयारी पूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा सुबह 10 से 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए चार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।