वायनाड/नई दिल्ली। Wayanad Lok Sabha By-Election: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanaka Gandhi) के लिए केरल (Kerala) के वायनाड में प्रचार करेंगी। कांग्रेस महासचिव अपना पहला चुनावी मुकाबला लड़ रही हैं।

Wayanad Lok Sabha By-Election: राज्य कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सोनिया गांधी कई सालों के बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट खाली करने के बाद, राज्य कांग्रेस इकाई ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें वायनाड से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) उम्मीदवार घोषित किया।

Wayanad Lok Sabha By-Election: केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूडीएफ के गढ़ वायनाड से प्रियंका गांधी के लिए पांच लाख से अधिक वोटों से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य की अलप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद कांग्रेस महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का समन्वय करेंगे।

See also  12 जिला पंचायतों के पुनर्गठन की जारी की गई अधिसूचना, मांगी गयी दावा आपत्तियां

Wayanad Lok Sabha By-Election: बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा सीटों (Vidhan Sabah) पर भी मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।