CG Weather Alert : बदला मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
CG Weather Alert : बदला मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय

प्रदेश के सभी हिस्सों में सक्रिय मानसून के प्रभाव से राज्यभर में बारिश के हालात बने हुए हैं। प्रदेश में 16 जून तक 126 मिमी बारिश हो चुकी है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है। निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे लगे हुए बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात है।

मध्य समुद्र तल पर दक्षिण पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यबिहार, दक्षिण असम, उत्तर गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका है। 17 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो जगह भारी बारिश होने अंधड़ चलने की भी संभावना है।

See also  मौसम अपडेट: देश के 85 शहरों में 18 तक बारिश के आसार,पूर्वानुमान में बिलासपुर, पेंड्रा रोड शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।