6 घंटे बंद रहने के बाद शुरू हुए वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम, कंपनी के CEO ने यूजर्स से माफी मांगी

नई दिल्ली। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

बता दें दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं। आउटेज की समस्या कई घंटे बीतने के बाद भी बनी रही, ऐसे में लोग न मैसेज भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। बताया गया कि कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आई थी। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी Downdetector.com के मुताबिक दुनियाभर में 1.06 करोड़ यूजर्स ने सर्विसेज बंद होने की शिकायतें दर्ज करवाई थीं।

फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा। वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

See also  Raipur City Crime: ईडी की रायपुर में बड़ी कार्यवाही, सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों की 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच, विदेशों से सोना लाकर खपाते थे रायपुर में

6 महीने पहले 42 मिनट तक ठप रहे थे प्लेटफॉर्म

करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।