रायपुर/ कांकेर। Chief Minister Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को कांकेर के गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में पहुंचने पर लोक नर्तक दलों ने पारम्परिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। नर्तक दल का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री स्वयं को रोक नहीं सके और नर्तक दलों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ मांदर की थाप पर थिरक उठे।

उनके साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने भी नृतक दलों के साथ वाद्ययंत्र बजा कर साथ में नृत्य में साथ दिया। अतिथियों ने लोक नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।