ब्रेकिंग: तेज रफ्तार की शिकायत की तो सनकी युवक ने पूरे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 2 की मौत, 4 घायल

करनाल। तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की शिकायत करने सनकी युवक ने पूरे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी। हादसे में परिवार के लोगों की मौत वहीं 4 घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलोखेड़ी कस्बे में एक युवक द्वारा पूरे परिवार पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है जिसमें कि एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी और डीएसपी समेत भारी पुलिस बल ने मौके पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के लोग तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की शिकायत करने आरोपी के पिता के पास पहुंचे थे जिसके बाद सनकी लड़के ने पूरे परिवार पर गाड़ी चढ़ी दी। आरोपी का नाम पवन है और मृतकों की पहचान राजरानी और सुभाष के रूप में हुई है। फिलहाल आराेपी फरार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।