बर्तन धोने के लिए डांटा तो 14 साल की बेटी ने गर्म तवे से वार कर मां को ही उतार दिया मौत के घाट

नोएडा। नोएडा की एक सोसायटी में दिल दहला देने वाला मामला समने आया। एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां की गर्म तवे से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात नोएडा के सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष कैनवाल सोसायटी में हुई।

सोसायटी के H ब्लॉक की 14वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में एक महिला का शव बरामद हुआ जिसके सिर के अलावा शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए। जब पुलिस को हत्या की आशंका हुई तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की जिसमें यह बात सामने आई कि महिला की हत्या उसकी नाबालिग बेटी ने की थी।

मृतक महिला का नाम अनुराधा है। वह मूल रूप से शाहदरा की रहने वाली थी। उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी और शादी के 5 साल बाद ही वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। अनुराधा अपनी 14 साल की इकलौती बेटी के साथ फ्लैट में रहती थी।

See also  CG News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, पुलिस-वनकर्मियों ने शुरू की तलाश

अनुराधा ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सप्लाई विभाग में काम करती थी, जिससे उसके घर पर लोगों का आना जाना लगा रहता था। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी को बर्तन धुलने के लिए बोला था लेकिन बेटी ने बर्तन नहीं धोया जिस पर मां ने उसे डांट दिया, इससे गुस्से में आई बेटी ने तवे से सिर पर वार कर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक महिला के भाई की शिकायत पर नाबालिग बेटी के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।