पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें बोरे में भरकर किसने फेंकी, पता लगा रहा है शिक्षा विभाग
पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें बोरे में भरकर किसने फेंकी, पता लगा रहा है शिक्षा विभाग

कोरबा। पाठ्य पुस्तक निगम, छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी की गई मिडिल कक्षा की सैकड़ों पुस्तकें कोरबा के खपरा भट्टा इलाके में मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने पुस्तकों को यहां पर फेंक दिया और निकल भागे। आखिर यह सब कैसे हुआ और किसने किया, शिक्षा विभाग इस मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक की कक्षाओं के लिए सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें दी जाती हैं। हर वर्ष शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ पुस्तकों का वितरण कर दिया जाता है। पाठ्य पुस्तक निगम ने इसके लिए डिपो की व्यवस्था की है और यहां से संकुल होकर पुस्तकें स्कूलों में पहुंचती हैं। इन सबके बीच कोरबा शहर में बिसाहू दास महंत उद्यान के सामने खपराभट्टा बस्ती में मिडिल कक्षाओं से संबंधित सैकड़ों नई पुस्तकें कुछ लड़कों ने डंप कर दी। आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो इस पर आश्चर्य हुआ। जानकारी होने पर मीडिया कर्मी यहां पहुंचे।

See also  कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे विद्युत् संविदा कर्मियों को पुलिस ने मरीन ड्राइव पर रोका

यहां मौजूद लोगों ने कहा कि पुस्तकें नई हैं, जो विद्यार्थियों के हाथों में होनी चाहिए थीं, मगर उन्हें इस तरह यहां-वहां फेंका जा रहा है। जिन लोगों ने भी इस तरह का कारनामा किया है, उनकी जांच-पड़ताल करने के साथ कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

यहां मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि उद्यान के पास ही सरकारी हॉस्टल संचालित है, संभवतः वहां के छात्रों के माध्यम से किताबें फिंकवाई गईं हैं। फ़िलहाल ये वाकया शिक्षा विभाग की जानकारी में आ चुका है और इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर किन लोगों ने यह किताबें खुले में फेंकी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।