image source : google

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को एक बैठक बुलाई है। कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की इस बैठक में अधीर रंजन चौधरी की जगह लोकसभा में कमान किसी और के हाथों में दी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र में पार्टी एक नए नेतृत्व के साथ उतर सकती है। बैठक में सबकी नजरें राहुल गांधी पर टिकी होंगी। सब इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या राहुल अपनी हिचक छोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी को उठाएंगे।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में अधीर रंजन चौधरी की जगह एक नए नेता को लेकर आएगी।

बता दें कि पंजाब के सांसद मनीष तिवारी और रवनीत बिट्टू, साथ ही शशि थरूर, गौरव गोगोई और उत्तम रेड्डी भी इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।