नई दिल्ली। Parliament Winter Session । संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर जारी रहेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि ‘संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा।

Parliament Winter Session । केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संसद सत्र के दौरान दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी।’ संसद सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की प्रतीक्षा है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जाता है। इससे पहले, वर्ष 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया जा चुका है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।