सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

PM Narendra Modi: राहुल का नाम लिए बिना पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला… संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक, कहा-कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती रही

PM Narendra Modi: राहुल का नाम लिए बिना पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला… संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक, कहा-कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती रही
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

PM Narendra Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के वर्ल्ड ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती है। इनके शासन में देश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- मैं बहुत जिम्मेदारी से बोलता हूं, जो माथे पर संविधान लेकर नाचते हैं। वो आज भी माओवादियों की रक्षा में दिन रात लगे हैं।

PM Narendra Modi: PM बोले- बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पिछले 75 घंटों में ही 303 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक जमाने में जिनका 3 नॉट 3 चलता था, आज वो 303 सरेंडर हुए हैं। इनमें से किसी पर 1 करोड़, किसी पर 15 लाख और किसी पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

PM Narendra Modi: हम न रुकेंगे, न थमेंगे: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता। अब भारत सर्जिकल-एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर करके दुश्मन को जवाब देता है। भारत रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे, न थमेंगे, 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया। इस आतंक के कई पीड़ित दिल्ली आए थे। उनके अंग भंग थे। ये माओवादी के आतंक के शिकार थे। इनमें कई लोगों के दोनों पैर कट चुके थे। 7 दिन रहे, हाथ-पैर जोड़कर कहा कि हमारी बात दुनिया तक पहुंचाएं। माओवाद आतंक के ठेकेदारों ने इस जुर्म के शिकार लोगों की कथा दुनिया के सामने नहीं पहुंचने दी।

विज्ञापन