टीआरपी डेस्क/कपूरथला। प्‍याज के बढ़ते दामों ने खाने का जायका तो बिगाड़ा ही है,

लेकिन ऐसा लगता है प्‍याज के शौकीन प्‍याज के बिना रह नहीं सकते, भले ही प्‍याज चोरी

ही क्‍यों ना करना पड़े। कपूरथला से एक ऐसी ही खबर सामने आई।

 

जहां एक महिला को पुलिस ने आधा किलो प्‍याज चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कपूरथला के ग्रेटर कैलाश की गली नंबर 3 में किरण नाम की

महिला रहती है। उसने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसके घर से बीते कुछ दिनों

से लगातार कोई सामान चुरा रहा है। उसे शक था कि उनके यहां जो रेखा नाम की जो

महिला घर का काम करने आती है, शायद वही सामान चुराकर ले जाती है।

 

मोबाइल कैमरे में सामने आई चोरी की बात

अपने शक की जांच के लिए उन्‍होंने एक मोबाइल फोन लिया और इसे Recorind Mode

पर ऑन करके रख दिया। इसमें पता चला कि रेखा जब शुक्रवार शाम को काम पर आई

See also  दिल्ली में इस महीने के अंत तक कोरोना के मामले 1 लाख को पार कर सकते हैं, पांच सदस्यीय कमेटी ने लगाया अनुमान

वह स्‍टोर रूम में गई और वहां से लगभग आधा किलो प्‍याज चुराकर अपने थैले में रख

लिया। रिकॉर्डिंग देखने पर इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद महिला ने

तत्‍काल पड़ोसियों को बुलाया और सबके सामने कामवाली बाई की तलाशी ली।

इसमें उसके पास से आधा किलो प्‍याज बरामद किया गया।

 

थाने जाकर की शिकायत

किरण से सीधे पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत की। क्षेत्र के सिटी थाने के

एएसआई स्‍वर्ण सिंह का कहना है कि आरोपी महिला को प्‍याज चोरी करने के

आरोप में अभी गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि इन दिनों प्‍याज की

महंगाई सुर्खियों में है। कई राज्‍यों में प्‍याज सौ से डेढ़ सौ रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  महाकालेश्वर मंदिर में मानेगा पांच दिवसीय दिवाली, दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगी महाकाल की नगरी

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।