जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के अकलतरा शहर में एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने की गरज से चेहरे को कुचलकर लाश नहर में बहा दी। हत्या और गैंगरेप के तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी महिला का परिचित है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा के वार्ड नंबर 20 में रहने वाली महिला 9 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी, इसके बाद नहीं लौटी। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन युवकों के साथ जाने की आशंका जताई। इस बीच देर रात पुलिस को महिला का शव नहर में एक बोरी में मिला।

पति का एक्सीडेंट हो गया है कह कर महिला को साथ गया था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला का उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था।

सुरेंद्र ने महिला को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास भी वहां पहुंच गया और उसने भी रेप किया। महिला ने सब को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से उसका गला घोंट दिया।

मृतक की लाश

पति ने साड़ी देखकर की पहचान

हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से महिला का चेहरा कुचल दिया और बोरी में भरकर नहर में फेंक आए। 5 दिन बीत जाने के कारण शव सड़ चुका था। चेहरा भी वीभत्स था। पुलिस ने महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने साड़ी से शिनाख्त की।

पुलिस के अनुसार महिला की शादी पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी युवक के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। युवक के पिता ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद ही बेटा अपनी पत्नी के साथ अकलतरा में रहने लगा था। पहले अपनी ससुराल में ही रहता था, बाद में उसने लेबर कॉलोनी में अलग कमरा बना लिया था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी 7 साल, छोटी 5 साल की है, जबकि बेटा 3 साल का है। अब इन बच्चों से साये से मां का आंचल हट गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।