Yoga Practice Center - क्या है क्रियायोग और ध्यान लोगों ने जाना
Yoga Practice Center - क्या है क्रियायोग और ध्यान लोगों ने जाना

विशेष संवादाता, रायपुर

लागों को क्रियायोग और ध्यान के फायदे और बारीकियां सिखानेे नवा रायपुर के सेक्टर 27 स्थित बोटैनिकल गार्डन में संचालित योगाभ्यास केन्द्र में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा शामिल हुए।

शिविर में प्रयागराज से आए स्वामी योगी सत्यम महाराज द्वारा क्रिया योग के संदर्भ में योग साधकों और आम लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उनसे होने वाले शरीरिक व मानसिक लाभ के विषय में व्याख्यान दिया।

इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग शिविरों के आयोजन से योग का प्रचार-प्रसार होता है,जिससे आम लागों को योग के लाभों का पता चलता है। इससे लोगों में जागरूकता आती है। योग से शरीर और मन शुद्ध व स्वस्थ होता है और इससे अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। शिविर में योग साधकगण, योग आयोग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

See also  रायपुर में बड़े पैमाने पर तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी की लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।