Breaking-मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, एक दिन पहले कराया गया था भर्ती

टीआरपी न्यूज। मेडिकल कॉलेज की छठीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी है। युवक एक दिन पहले यहां उपचार के लिए भर्ती हुआ था। मामला राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का है।

जानकारी मिली है कि जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम हाजुटोला निवासी लगभग 27 साल के युवक सचिन कुमार सांगोड़े पिता प्रकाश सांगोड़े को कल इस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मानसिक रुप बीमार युवक को उपचार के लिए यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को युवक ने मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग की छठीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है। मेडिकल कॉलेज में पेशेंट की आत्महत्या की इस घटना ने प्रबंधन की सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की पोल खोल दी है। हालांकि इस घटना के संबंध में अभी तक प्रबंधन का पक्ष नहीं आया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।