VIP रोड में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, रायपुर में खपाने के फ़िराक में था आरोपी
VIP रोड में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, रायपुर में खपाने के फ़िराक में था आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर तेलीबांधा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में फ़िराक में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धार दबोचा है।

जानकारी के अनुसार शहर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत वीआईपी रोड में मोहम्मद अकरम नाम का युवक ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से इसकी सूचना मिली। जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ कर तलाशी ली।

पुलिस की तलाशी में युवक के कब्जे से 9 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर को नागपुर से लाकर शहर में खपाने की तैयारी में था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।