रायगढ़। प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम के बीच रायगढ़ के घरघोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार में मंगलवार शाम कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान एक युवक घायल हो गया, घायल युवक को घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रिफर कर दिया।

रायगढ़ ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। रायगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक नाम ठंडा राम मालाकार उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है । साथ ही परिजनों ने बताया कि मौके पर फर्स्ट एड किट मौजूद नहीं थी, साथ ही सड़क खराब होने के कारण घरघोड़ा से रायगढ़ नहीं ले जा सके, तमनार पाली घाट मार्ग में रायगढ़ जाए जाने के दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं भाजपा नेता ओपी चौधरी ने मृतक के परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही इन आयोजनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, रायगढ़ प्रशासन की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

See also  CG News: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर पर करोड़ों की चोरी कर अय्याशी करने पहुंच गए गोवा, चार आरोपी गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।