रायपुर/कोंडागांव। नगरीय निकाय निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

साल भर पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के

परिणाम ठीक इसके विपरीत आए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के गृह जिला के कोंडागांव

नगरपालिका परिषद में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी केवल 8 सीटों पर ही जीत पाई

वहीं भाजपा ने 14 सीटों पर जीत हासिल कर जीत का परचम लहरा दिया।

 

बता दें कि भूपेश मंत्रिमंडल के कई बडें मंत्रियों के प्रभार वाले जिले में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना

पड़ा है। इनमें कृषि मंत्री रवींद्र चौबे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित शिव डाहरिया शामिल हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  आखिर क्यों न भूलें नेहरू-राजीव को

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।