राजनांदगांव से खरियार रोड जा रहे थे कार सवार

महासमुंद। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से

जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत

गंभीर है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीजी

08 एएफ 0650 कार में सवार होकर तीन लोग राजनांदगांव से खरियार जा रहे थे।

 

इसी दौरान नेशनल हाइवे 353 में कोसरंगी मोड़ के पास चालक चालक ने कार से नियत्रंण खो दिया

और कार सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में कार के सामने के हिस्से के परखच्चे

उड़ गए हैं। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार गौतम भंसाली और सुशील भंसाली की मौत हो गई।

 

वहीं चालक दिनेश साहू गंभीर रूप से घायल है, जिसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां

See also  8th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, ₹52,600 हो सकती है न्यूनतम सैलरी

इलाज चल रहा है। घटना के बाद खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।