टीआरपी डेस्क। मौसम पूर्वानुमान में 18 दिसंबर तक देश के 15 से अधिक राज्‍यों के 85 शहरों में बारिश

का अनुमान है। पूर्वानुमान में छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर, पेंड्रा रोड, मध्‍यप्रदेश के सतना, उमरिया, जबलपुर

और सागर जैसे स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 

जानें बाकी जगहों का हाल

– 18 दिसंबर के आसपास ही जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में एक वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस

यानी पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी की संभावना बन सकती है।

 

– पुणे, औरंगाबाद, नासिक, अकोला, अमरावती, नागपुर, यवतमाल और जालना में बारिश की संभावना है।

 

– झारखंड में चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा,

लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़ और साहिबगंज में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने

के आसार हैं।

 

– छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर, पेंड्रा रोड, मध्‍यप्रदेश के सतना, उमरिया, जबलपुर और सागर जैसे स्थानों पर अगले

See also  CBI ने 1 करोड़ रिश्वत लेते हुए रेलवे अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार

24 घंटों के दौरान हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

– बिहार व झारखंड के गया, बक्सर, पटन, छपरा, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, डाल्टनगंज, चतरा, कोडरमा, गिरि,

गिरिडीह, चंपारण, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, रामचांची, रामपुर आदि स्थानों पर अगले 24 घंटों में गरज-चमक

के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

 

– राजस्‍थान में श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, भटिंडा, सिरसा, हिसार, भिवानी, सीकर, चूरू, बीकानेर, जयपुर, अलवर में

बारिश हो सकती है।

 

– उत्‍तर भारत में पंजाब व हरियाणा के अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ, लुधियाना, अम्बाला, पंचकुला, जींद, करनाल, रोहतक

सहित दिल्ली व यूपी में मेरठ आदि शहरों में बारिश की संभावना है।

 

– अगले 24 से 36 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।

 

– उत्तर भारत में श्रीनगर, शिमला, कुल्लू, मसूरी, नैनीताल आदि स्‍थान शीतलहर की चपेट में हैं। यहां से सर्द हवाएं अन्‍य शहरों

की ओर भी जा सकती हैं।

See also  कबीरधाम की सड़कों पर 'दीदियों' का राज: डिप्टी सीएम विजय शर्मा बने पैसेंजर, महिला समूहों को मिली मैजिक वाहनों की चाबी

 

– पश्चिम बंगाल में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान मौसम बिगड़ सकता है। यहां कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी,

सिलीगुड़ी, बगदोगरा, दिनाजपुर, और मालदा जैसी जगहों पर गरज, चमक के साथ बारिश की आशंका है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।