मलप्पुरम । केरल के मलप्पुरम जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां तनूर में नाव डूब जाने से 21 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उसमे से अधिकतर लोग मलप्पुरम जिले के परप्पनागड़ी और पेरिंथलमन्ना के हैं।  मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया है।

हादसे के बाद अभी भी राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के एक चश्मदीद इब्राहीम ने बताया कि रविवार की शाम 6 बजे नाव नदी पार करने के लिए निकली थी। इसके 15 मिनट बाद, नाव में पानी आने लगा और नाव डूब गई। हमे बचाने के लिए उस वक्त कोई दूसरी नाव तुरंत नहीं आई।

इब्राहीम ने बताया कि अगर दिन का समय होता तो कई लोगों को बचाया जा सकता था। नाव डूबने के 25 मिनट के बाद पहली नाव हमे बचाने के लिए पहुंची। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि नाव में तय लोगों से अधिक लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार नाव की सेवा शाम 5 बजे बंद हो जानी चाहिए थी। चश्मदीद के अनुसार जब नाव नदी में जा रही थी, उस वक्त नाव में लाइफ जैकेट थी, लेकिन हर किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।  

See also  Xiaomi ने गजब का चश्मा किया लॉन्च, कॉलिंग-फोटो समेत कई अन्य स्मार्ट फीचर्स में माहिर है Smart Glasses

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने बयान में कहा कि यह दर्दनाक हादसा है, यह दुखद और चौंकाने वाली घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करती हूं। मैं जो लोग बचे हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।