सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगो की मौत, 3 लापाता
image source : google

टीआरपी डेस्क। सोमवार को खगड़िया में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक स्कूल की दीवार गिरने से 12 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें अब तक 6 मजदूरों की लाश बरामद हुई जबकि 3 लोग अभी भी लापाता हैं। वहीं इनमें से 3 मजदूर सुरक्षित निकल चुके हैं। साथ ही 2 JCB मशीन से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें यह घटना खगाड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के बन्नी चंडी टोला गांव का है। जहां मध्य विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए JCB से खुदाई की जा रही थी। जिस दौरान स्कूल की दीवार गिरी और यह हादसा हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार मरने वालों में सभी मजदूर थे। खगड़िया के DM शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि दीवार जिस वक्त गिरी, उस वक्त कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे। इसलिए वह सभी उसकी चपेट में आ गए।

मरने वालों में जो शामिल हैं


1- प्रमोद पासवान 40, पिता फूलो पासवान चैधा बन्नी
2- ललित कुमार शर्मा 25, पिता विदेश्वरी शर्मा चैधा बन्नी
3- छैला तांती 30, पिता श्री तांती काश नगर बेलदौर नाना के यहां चैधा बन्नी में
4- शिवशंकर सिंह 25, पिता शैलेंद्र सिंह, हरदयाल न्यूज बन्नी
5- ज्ञानदेव पासवान 25, पिता बिजो प्रसाद, चैधा बन्नी
6- झुलन तांती 25, पिता नित्यानंद तांती चैधा बन्नी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।