मुरैन। Accident : नूराबाद क्षेत्र के देररात हाईवे पर गिट्टी से भरे डंपर व बोलेरो की आमने सामने की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी ग्वालियर से अपने गांव वित्तोली जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि चार लोगों की मौत तो मौके पर ही हुई और एक की मौत ग्वालियर में उपचार के दौरान हुई। तीन अन्य घायल हैं उनका उपचार ग्वालियर चल रहा है।

Accident : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वित्तोली गांव के कुछ लोग बोलेरो जीप से देर रात ग्वालियर से अपने गांव वित्तोली जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो नूराबाद के पास पहुंची तो सामने से गिट्टी से भरा डंपर आ गया। जब तक बोलेरो का ड्राइवर कुछ समझ पाता तब तक बुलेरो व डंपर आमने सामने से भिड़ गए।

Accident : मरने वालों में 55 वर्षीय रामपत पुत्र मुरली, 45 वर्षीय देवेंद्र पुत्र निहाल सिंह, 40 वर्षीय भारत पुत्र केदार सिंह, 42 वर्षीय केशव पुत्र आशाराम सिंह, 43 वर्षीय विद्याराम पुत्र रघुवर सिंह है। सभी वित्तोली गांव के है। पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मौके से डंपर ड्राइवर भागने में सफल हो गया।

See also  बड़ा हादसा : घर में सिलिंडर फटने से लगी आग, हादसे में 6 लोगों की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।