रायपुर। Accident : रायपुर-अभनपुर हाइवे पर केन्द्री गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि, तेज रफ्तार स्लीपर बस और हाइवा के बीच ऐसी भिड़ंत हुई हैं। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बस के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाला हादसा आज (मंगलवार) सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि, रॉयल ट्रेवल्स की यह बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। हादसे के वक्त ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे हाइवा में जबरदस्त टक्कर मार दी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।