बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
accident

Accident: 20 फिट गहरी खाई में गिरी माजदा, 3 घायलों की हालत गंभीर

Accident: 20 फिट गहरी खाई में गिरी माजदा, 3 घायलों की हालत गंभीर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

कवर्धा। Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा के गुरुवार सुबह हनुमुतखोर के पास मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में माजदा के परखच्चे उड़े गए और इसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है।

Accident: इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और बाकी दो को पंडरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा कुकदुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। अब तक घायलों का नाम सामने नहीं आया हैं। पुलिस घायलों के इलाज के बाद पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिससे हादसे की असल वजह सामने आएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर