मुंबई। Accident: मुम्बई के कुर्ला इलाके में तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे के टकराकर दो टुकड़े के बंट गई। इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियां सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Accident: जानकारी के अनुसार, हादसा आधी रात को हुआ, जब एर्टिगा बेहद तेज़ रफ़्तार में चेम्बूर की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार SCLR ब्रिज पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के टकरा गई।

Accident: रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद बिजली के खंभे में फंसी गाड़ी को निकाला जा सका। इसके बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल पांच लोग सवार थे।

See also  Fire in Rajkot Game Zone: राजकोट गेम जोन में जलकर मरने वालों की पहचान के लिए शवों के होंगे डीएनए टेस्ट, अब तक 27 लोगों की हो चुकी है मौत