खरगोन। Petrol Tanker Accident in Khargone : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बिस्टान थाना इलाके के अंजनगांव में बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पास खड़ी गांव के गोरेलाल के 19 वर्षीय युवती रंगु धमाके में जल गई और अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए। । हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक टैंकर सुबह करीब 7 बजे पलटा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई और वहां मौजूद लोग झुलस गए। 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टैंकर के चालक और सहचालक मौके से पहले ही भाग चुके थे। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल पहुंचे तब तक टैंकर खाक हो चुका था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।