450 सिलेंडर भरे ट्रक पर गिरी आकाशीय बिजली, ढाई घंटे तक होते रहे धमाके, 5-7 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं भीषण लपटें
Image source : google

टीआरपी डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा से गुजरने वाले जयपुर-कोटा हाईवे पर हनुमान नगर थाना इलाके में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टीकड़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हाईवे पर चल रहा ट्रक अचानक पलट गया। उस ट्रक में 450 घरेलू गैस सिलेंडर भरे थे। ट्रक के पलटते ही आग लग गई और सिलेंडर फटने लगे। एक के बाद एक करीब ढाई घंटे तक सिलेंडरों में धमाके होते रहे।

इलाके में दशहत का माहौल

गैस सिलेंडरों में विस्फोट इतनी तेज आवाज के साथ हुआ कि आसपास का इलाका थर्रा गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई और वहां दशहत का माहौल हो गया। साथ ही आग इतनी भीषण थी कि लपटें 5-7 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। वहीं इस हादसे के करीब 17 घंटे तक NH-52 बंद रहा।

बुधवार सुबह मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। गैस कंपनी के कर्मचारियों को भी बुलाया गया। वहीं कोटा, अजमेर और जयपुर जाने वाले यात्रियों को पहले ही रोक दिया गया। इन्हें डायवर्ट कर जहाजपुर होते हुए बसोली मोड़ से निकाला गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों से सिलेंडरों के टुकड़े इकट्‌ठे करने का काम किया जा रहा है। फिलहाल घायल ट्रक ड्राइवर और खलासी का देवली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें, सिलेंडरों से भरा यह ट्रक नसीराबाद से कोटा के भवानीमंडी की तरफ जा रहा था।

See also  बिग ब्रेकिंग: पंजाब में अमरिंदर के बाद राजस्थान में गहलोत की होगी छुट्टी? राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सचिन पायलट

करीब 1 किमी दूर तक उछलते रहे सिलेंडर के टुकड़े

बता दें, टीकड़ गांव मोड़ के समीप रात करीब 8 बजे आकाशीय बिजली गिरते ही धमाके के साथ ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं और सिलेंडर फटने लगे। विस्फोट के साथ ही सिलेंडर उछल-उछलकर करीब एक किलोमीटर दूर तक गिर रहे थे।

वहीं देवली नगर पालिका के दमकल में काम करने वाले दिनेश ने बताया कि घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर खड़े रह पाना भी मुश्किल हो रहा था। दमकल भी नजदीक नहीं जा सकती थी। इस बीच ट्रक ड्राइवर बिजेठा निवासी 35 साल के सतराज मीणा ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हालांकि, उसका उसका शरीर कई जगह से झुलस गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।