झारखण्ड : छठ पूजा के हर्षोल्लास के बीच राज् के गिरीडीह से आँखें नम करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राज्य के दो अलग-अलग जिलों में दो स्थानों पर 6 बच्चों की गहरे पानी डूबने से मौत हो गई है। घटना से स्थानिय स्तर पर लोगों मातम छा गया। घटना झारखंड के गिरिडीह और पलामू की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्रांतर्गत मंगरोडीह में छठ पूजा के दौरान उसरी नदी में 10 साल से कम आयु के 4 बच्चे पानी में डूब गए। वहीं पलामू जिले में राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

See also  आज भारत बंद! जातीय जनगणना की मांग पर बामसेफ ने कराया India closed, जानें किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।