Balod Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से शनिवार सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कर्मचारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की थी, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार होकर बालोद से धमतरी की ओर जा रहे थे। सुबह करीब करहीभदर के पास बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव, घायल अस्पताल में भर्ती
हादसा इतना भीषण था कि बस के नीचे दबे शव को निकालने में करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल बालोद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसे हादसे की शुरुआती वजह माना जा रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान की जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक कर्मचारियों की सुरक्षा और सड़कों पर बेलगाम रफ्तार को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. बालोद में बस हादसा कहां हुआ?
— यह हादसा बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के करहीभदर के पास शनिवार सुबह हुआ।
Q2. बस में कौन सवार थे और कितने लोग हताहत हुए?
— बस में धमतरी की डीआरडी कंपनी के कर्मचारी सवार थे, हादसे में 1 की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Q3. हादसे की वजह क्या बताई जा रही है?
— शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा।



