लखीसराय। धुंध की वजह से सुबह सुबह हुए बड़े हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 गंभीरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बिहार के लखीसराय के सिंकदरा-शेखपुर मुख्‍य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हुआ। मरने वालों में 5 लोग जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग दाह संस्कार के लिए जमुई खैरा से पटना गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

ट्रक और सुमो विक्‍टा के बीच आमने-सामने की टक्‍कर हुई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि छह लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पाकर घटनास्‍थल पर बड़ी संख्‍या में लोग जुट गए।

पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और अब आगे की कार्यवाही में जुटी है। मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

See also  देश के दूसरे सीडीएस की तलाश पूरी, लेफ्टिनेंट जनरल(रिटा)अनिल चौहान होंगे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।