Bilaspur-train-accident-train-collided-with-a-goods-train-standing-at-the-railway-station-loco-pilot-died-traffic-stopped
Bilaspur-train-accident-train-collided-with-a-goods-train-standing-at-the-railway-station-loco-pilot-died-traffic-stopped

बिलासपुर। Bilaspur train accident: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मालगाड़ी में आग लग गई।

Bilaspur train accident: इस हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई है। वहीँ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोको पायलट का नाम राजेश प्रसाद बताया जा रहा है जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले रहने वाला था।

Bilaspur train accident: बताया जा रहा है कि शहडोल सेक्शन के बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रेड सिग्नल न देख पाने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद बिलासपुर से रेल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Bilaspur train accident: बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बिलासपुर आ रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद इस रुट से जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है। बचाव कार्य के बाद आवागमन वापस शुरु हो जाएगा। फिलहाल यात्रियों को बस के माध्यम से भेजा जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।