फॉर्च्यून मेटालिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत
फॉर्च्यून मेटालिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत

रायपुर। धरसीवां स्थित फॉर्च्यून मेटालिक लिमिटेड की फैक्ट्री में भट्टी फटने से 2 मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई है। घटना कल रात की है और मरने वालों की पहचान बिहार निवासी इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार (48 वर्ष) और हेल्पर रीवा मप्र निवासी भूपेंद्र पटेल (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

बीती रात फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन कपिल कुमार और हेल्पर भूपेंद्र पटेल काम कर रहे थे। इस दौरान भट्टी में ब्लास्ट हो गया और गर्म लोहे के नीचे दोनों मजदूर दब गये। हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी धरसीवां पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक धरसींवा थाना इलाके के फॉर्च्यून मेटालिक लिमिटेड फैक्ट्री में हादसा हुआ है। जिसमें 2 मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।