ब्रेकिंग: नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

कोटा। राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दूल्हे समेत अन्य लोगों को ले जा रही कार चंबल नदी में गिए गई। हादसे में 9 लोगों की मौत की सूचना है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा कोटा में छोटी पुलिया पर हुआ। स्पीड ब्रेकर के कारण बेकाबू हुई कार करीब 15 फीट नीचे चंबल नदी में जा गिरी। मृतकों में दूल्हा और परिजन के अलावा ड्राइवर भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि बारात मध्य प्रदेश के उज्जैन आ रही थी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्रैन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

See also  BIG NEWS : राजस्थान के करौली में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 33 गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।