bilaspur accident

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी। इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, 40 लोग घायल बता रहे है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

तेज रफ्तार में थी बस

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ है। बता दें कि बस की तेज रफ्तार के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के बीच अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिससे बस में बैठे 40 यात्रियों को हल्की चोटे आई और इसमें से 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस भयानक हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

इस हादसे के बाद मौके पर लाेगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं तीन लोगों को सिम्स रेफर किया गया है, जिनकी हालत गंभीर बानी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।