जगदलपुर। CG Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर में रविवार को लोकसभा चुनाव में सुरक्षा देकर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस डिलमिली के क़रीब दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसमें सवार 10 जवान घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले ज़ाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

See also  नाली में खा़द्य सामग्री फेंकने पर मोती महल होटल पर ठोंका 10 हजार जुर्माना