CG News: Case of murder registered against careless car driver, major action taken by Tikrapara police
CG News: Case of murder registered against careless car driver, major action taken by Tikrapara police

रायपुर। CG News: राजधानी रायपुर के भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास रिंगरोड पर हुए सड़क हादसे को लेकर टिकरापारा पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। सराफा कारोबारी के पुत्र वाहन चालक सिद्धार्थ बैद के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

CG News: दुर्घटना के बाद से आरोपी चालक सिद्धार्थ बैद फरार चल रहा था। बता दें कि आरोपी चालक सिद्धार्थ बैद की तलाश में पुलिस ने उसके टैगोर नगर स्थित घर समेत कई स्थानों पर दबिश दी।

CG News: बता दें कि बीते सोमवार सुबह तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने ऑटो समेत मंडला निवासी चंदन गर्ग को रौंदते हुए रेलिंग तोड़ते हुए फिल्टर प्लांट की दीवार से कार जा टकराई थी। हादसे में चंदन गर्ग का शरीर दो टुकड़ों में कटने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।