CG-News-Chhattisgarh-BJP-state-president-Arun-Saos-convoy-vehicle-overturned-head-constable-killed-3-injured
CG-News-Chhattisgarh-BJP-state-president-Arun-Saos-convoy-vehicle-overturned-head-constable-killed-3-injured

अंबिकापुर। CG News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल पायलट वाहन गुरुवार देर रात उदयपुर की नर्सरी के पास पलट गया। हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। अरुण साव का काफिला बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था।

CG News: बता दें कि 20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई थी जिसमें तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये रवाना हुए थे। लेकिन उदयपुर में सड़क किनारे पायलट वाहन पलट गया। वाहन में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस वाले सवार थे।

CG-News-Chhattisgarh-BJP-state-president-Arun-Saos-convoy-vehicle-overturned-head-constable-killed-3-injured

CG News: प्रधान आरक्षक की मौत

इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है, वहीं, रामदेव (44) को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप (29) को हाथ पैर,कमर में चोट है। अनिल पैकरा (32) को सीना, गला और कमर में चोट आई है।

CG News: गुरुवार रात करीब एक बजे की घटना

See also  कांग्रेस गैस के दाम में बढ़ोत्तरी और आरक्षण में कटौती के विरोध में कल करेगी विरोध प्रदर्शन

यह घटना गुरुवार रात में एक बजे हुई है। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे।

इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।