Uncontrolled bus accident in Bijapur, 2 passengers killed
Uncontrolled bus accident in Bijapur, 2 passengers killed

बीजापुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह बांगापाल थाना से एक किमी दूरी पर रायपुर से बीजापुर जा रही कुशवाहा टैवेल्‍स (सीजी 17 kw-9055) की यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सुबह हुई दुघर्टना में दो यात्री की मौके पर मौत हुई है। पांच यात्री घायल हुए है‌, जिसमें से तीन गंभीर यात्री को दंतेवाड़ा रेफर किया गया। दो का इलाज नेलसनार किया जा रहा है।

CG News: बांगापाल के थाना प्रभारी यादव ने बताया कि यह घटना नेशनल हाईवे 63 पर सुबह 4 बजे के लगभग हुई है। बस में लगभग 15-20 यात्री सवार थे। थाना में सूचना मिलने पर यात्रियों की मदद कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दो यात्री जिनकी मौत हुई उनकी पहचान की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।