Devpuri Wholesale Market Incident - दुकानदार की चूक से लिफ्ट में फंसकर युवक की मौत
Devpuri Wholesale Market Incident - दुकानदार की चूक से लिफ्ट में फंसकर युवक की मौत

विशेष संवादाता, रायपुर

गुढ़ियारी से देवपुरी थोक बाजार में शिफ्ट हुए एक कारोबारी की दुकान में दर्दनाक हादसा हो गया। दुकानदार की लापरवाही की वजह से लिफ्ट में फंसकर काम करने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई थोक मार्केट की है। मृतक युवक का नाम प्रकाश यादव 35 वर्ष निवासी खमतराई भानपुरी का रहने वाला था।

बताते हैं कि मृतक प्रकाश यादव डुमरतराई थोक मार्केट में 52 नंबर दुकान सील एम्पोरियम में काम करता था। आज सुबह साढ़े 9 बजे वो दुकान आया था। गुड्स लिफ्ट में माल लोड कर ऊपर माले से नीचे लेकर आ रहा था। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और चलती लिफ्ट के नीचे वो आ गया।

इस घटना में प्रकाश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर है और शव को लिफ्ट से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही इस घटना में लापरवाह दुकानदार से पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे हुए है, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

See also  RTO Wakes Up From Sleep, Action On Overloading -सूचना के बाद 4 ओव्हरलोड हाईवा पर लाखों रूपये का जुर्माना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।