काठमांडू/ नई दिल्ली! Earthquake in Nepal। बीती रात से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से नेपाल और भारत में दहशत है। नेपाल में भारी तबाही की आशंका है। यहां नुकसान का जायजा लेने के लिए सेना को उतारा गया है।

भूकंप का केंद्र नेपाल रहा जहां 6.3 तीव्रता मापी गई है। एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीती रात दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटका महसूस किए गए। गनिमत है कि भारत में अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनएससी) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में तीन झटके (2 भूकंप और 1 आफ्टरशॉक) महसूस किए गए। तीसरा झटके के बाद एक मकान गिर गया और 6 लोगों की जान चली गई। 5.7 तीव्रता का पहला भूकंप मंगलवार को रात 9:07 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया।

इसके बाद दूसरा भूकंप रात 9:56 बजे (स्थानीय समय) पर 4.1 तीव्रता का था। पूरबीचौकी गांव के प्रधान राम प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को (स्थानीय समय) करीब 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का तीसरा जोरदार झटका लगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।