बेंगलुरु। कर्नाटक में अब चुनाव प्रचार के लिए महज कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव में इस बार कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहती है। ऐसे में चुनाव के आखिरी पड़ाव में कांग्रेस प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब खुद प्रचार करने के लिए मैदान में उतरने जा रही हैं। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के लिए गांधी परिवार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले से ही प्रचार कर ररहे हैं। लेकिन अब सोनिया गांधी भी लंबे समय के बाद चुनाव प्रचार में उतरने जा रही हैं।

गौर करने वाली बात है कि आखिरी बार सोनिया ने 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली में चुनाव प्रचार किया था। सोनिया गांधी कर्नाटक के हुबली में प्रचार करने के लिए उतरने जा रही हैं,यह वह क्षेत्र है जिसे हिंदुत्व की प्रयोगशाला कहा जाता है। गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जोकि खुद कर्नाटक से आते हैं, वह पिछले 20 दिनों से पार्टी के लिए प्रचार कर रहे है।

See also  ब्रेकिंग: सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आवास सहित 50 जगह बढ़ाई गई सुरक्षा

पार्टी के कर्नाटक इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी पार्टी के लिए यहां पिछले दो महीनों से कैंप कर रहे हैं और प्रवक्ताओं की फौज के साथ पार्टी के हर पक्ष को मीडिया के सामने रख रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपनी मां और भाई के संसदीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया था। ऐसा पहली बार है जब गांधी और नेहरू परिवार की तीनों सदस्य कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने उतर रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।